छत्तीसगढ़

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चलेगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

कवर्धा, 17 जून 2023

कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा चलाया जाएगा। इस अभियान में जन्म से 5 साल तक के बच्चों के घरों की सूची तैयार कर मितानिनें घर.घर भ्रमण करेंगी। हर घर में ओआरएस का पैकेट और जिंक की गोली बांटने के साथ घोल बनाना भी बताया जाएगा। 0 से 05 साल के बच्चों में मृत्यु के एक मुख्य कारण डायरिया भी है, जिसके शीघ्र निदान एवं उपचार से शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। यहां बताया गया कि मानसून आते ही लोगों को मौसमी बीमारी डायरिया से बचाव के लिए जिले भर में 20 जून से 04 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. सूजॉय मुखर्जी ने बताया कि अभियान के तहत ओरआरएस पैकेट और डायरिया पीड़ित घरों में ओआरएस पैकेट व 14 जिंक की गोली वितरित की जाएगी। इसके लिए मैदानी स्वास्थ्य अमले को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने कहा कि पहले छः माह तक स्तनपान, स्वच्छ पीने का पानी, विटामिन ए की खुराक, ओआरएस जिंक और उचित खानपान, रोटावायरस से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। मितानिनो के द्वारा ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं सलाह दिया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर बच्चों को हाथ धोने की विधि का भी प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य केन्द्रों के ओपीडी वार्ड में ओआरएस एवं जिंक कार्नर की स्थापना की गई है। डीपीएम सृष्टि शर्मा ने बताया कि डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के तहत जिला स्तर व विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं स्कूलों व आंगनबाड़ियों में मॉनिटरिंग किया जाएगा। साथ ही ओआरएस बनाने की विधि व हाथ धुलाई के बारे में व जिंक के उपयोग के बारे में बताएगें। आरबीएसके दलों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रमण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

25 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

35 minutes ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

51 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

1 hour ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

1 hour ago