शहर के प्रमुख उद्यानों को रख रखाव हेतु निजी संस्था को देने की सहमति

जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पालना कार्यकर्ता नियुक्ति की दी गई स्वीकृति

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियो को लाभ देने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, आगंनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-2-1-1024x461.jpg

महापौर श्री यादव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही आगंनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका एवं पालना केन्द्रो में पालना कार्यकर्ता के नियुक्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी। जाति प्रमाण बनाये जाने के प्रकरणो पर भी अनुशंसा की गयी। इसके अलावा दुकानों के नामांत्रण एवं लीज अवधि में वृद्धि किये जाने की स्वीकृति सहित अन्य विभागीय विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।

महापौर श्री यादव ने बताया कि शहर के प्रमुख उद्यानों के रख रखाव एवं उसका संधारण का जिम्मा निजी संस्थाओ को देने का निर्णय लिया गया। उन्होने बताया कि शहर में राज्य प्रवर्तित तथा अमृत मिशन योजनांतर्गत अनेक उद्यानों का निर्माण किया गया है, जो पुराने होने के कारण मरम्मत व संधारण की आवश्यकता है। उक्त उद्यानों के रख रखाव एवं संधारण के लिए निजी संस्थाओ को देने का निर्णय लिया गया है, जिससे उद्यान अपने मूर्त रूप में रहे।

बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू, बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, वर्षा शरद सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू,एवं राजा माखीजा  सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, संजय वर्मा व दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा व वसीम खान, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *