राजनांदगांव। छग राज्य पीएचईडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी की अनुशंसा पर कांग्रेस नेता अशोक पंजवानी को एसोसिएशन का राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री पंजवानी को जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें संगठन के कार्यों एवं सिद्धांतों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और पंद्रह दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन करने कहा गया है।

ज्ञात हो कि श्री पंजवानी पूर्व पार्षद के साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता पद पर रह कर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों में लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। श्री पंजवानी को एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *