राजनांदगांव बर्फानी सेवाश्रम समिति ने बर्फानी धाम में दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव 9 जुलाई से रखा है। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया गर्भगृह में विराजमान काली स्वरूपी मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी, त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंगो शिव शक्ति सिद्धपीठ की स्थापना गुरुदेव बर्फानी दादाजी के मार्गदर्शन से की गई थी।

विशाल स्फटिक एवं पारस शिवलिंग को विराजित किया गया है। गुरुदेव बम्हर्षि बर्फानी दादाजी के चरण पूजन और गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आषाढ़ शुक्ल पक्ष चौदस 9 जुलाई को शाम 4 बजे से दुर्ग की महिला मंडलियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। 10 को गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8 बजे से गुरुदेव की पालकी व शोभायात्रा आश्रम परिसर में भ्रमण करेंगे। इसके बाद पंचामृत गंगाजल, दुग्धाभिषेक व शुद्ध जल से अभिषेक और शृंगार कर पूजन व महाआरती की जाएगी। सुबह 10 बजे से भिलाई के कान्हा महाराज संगीतमय भजन व हनुमान चालीसा पाठ करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *