बिलासपुर में जटिल सर्जरी कर एक महिला के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकाला गया है। पेट में सूजन और लगातार उल्टियों की शिकायत के बाद महिला को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में ट्यूमर की पुष्टि के बाद इसका सफल ऑपरेशन किया गया। दरअसल, कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान बीते दो वर्षों से पेट में सूजन और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी। कुछ दिन से लक्ष्मी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे लगातार उल्टियों के साथ खाना खाने और मोशन में समस्या आ रही थी। गंभीर स्थिति के बाद परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में भर्ती कर उसका परीक्षण किया गया। जिसमें सोनोग्राफी जांच में लक्ष्मी के पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई।

परिजनों को जानकारी देकर सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई। डॉक्टरों की टीम ने लंबी और जटिल सर्जरी के बाद महिला के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकाला। फिलहाल सफल ऑपरेशन के बाद महिला पहले से बेहतर है। पहली बार है जब सिम्स में जटिल सर्जरी कर करीब 11 किलो वजनी ट्यूमर निकाला गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *