भोपाल

खुदकुशी करने वालों में 79 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र 19 से 49 वर्ष, यानि 50 साल कम है। यह खुलासा एम्स की ओर से की गई रिसर्च में हुआ है। 2022 से 2023 के बीच एम्स में आए खुदकुशी के मामलों में यह रिसर्च की गई है। रिसर्च में पाया गया कि पहली बार में असफल रहे 37 प्रतिशत  लोगों ने दूसरी या तीसरी बार की कोशिश में खुदकुशी की। यही नहीं खुदकुशी करने वालों में 79 प्रतिशत  लोगों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच रही। कोरोना के बाद हुई इस रिसर्च में खुलासा हुआ है कि 77 प्रतिशत  मामलों में लोग एक से अधिक कारणों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 14 प्रतिशत  लोग ऐसे थे जिन्होंने नौकरी जाने, प्यार में सफल नहीं होने या फिर अन्य पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की।

रिसर्च 35 लोगों पर की गई
रिसर्च करने वाली टीम में शामिल रहीं फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. जयंती यादव की मानें तो रिसर्च के लिए मनोचिकित्सक डॉ. अभिजीत रामदास के साथ मिलकर क्लोज-एंडेड प्रश्नावली बनाई। इसे मृतक के परिजनों से भरवाया गया। इस प्रश्नावली में मृतक की मनोदशा, नौकरी, परिवार की स्थिति से जुड़े जैसे सवाल शामिल रहे। इनके जवाब के आधार पर रिसर्च की गई। यह रिसर्च 35 लोगों पर की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *