भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का अब मालवा पर फोकस ज्यादा हो गया। मालवा- निमाड में विधानसभा की 65 सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस के पास 28 सीटें हैं। जबकि विधानसभा चुनाव 2018 के बाद कांग्रेस के पास यहां पर 36 सीटें थी, लेकिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए उसके विधायकों के बाद हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस यहां पर घटकर 28 सीटों रह गई है।

इसी क्रम में अब कमलनाथ अपने दौरे मालवा निमाड़ क्षेत्र में बढ़ाने जा रहे हैं। कमलनाथ इस बार भी महाकौशल के साथ मालवा पर ज्यादा फोकस करेंगे। मालवा निमाड से कांग्रेस को यदि बढ़त मिली तो वह सत्ता के शिखर तक पहुंच सकती है। इसी फार्मूले के आधार पर कमलनाथ का फोकस अब मालवा -निमाड़ की सीटों पर हैं। इसके चलते ही कमलनाथ हाल ही में हरसूद, बड़वानी गए थे। अब उज्जैन जिले के महिदपुर और शाजापुर जिले के शुजालपुर जिले में जाने वाले हैं। कमलनाथ पहले महिदपुर जाएंंगे। इसके बाद 21 जून को वे शुजालपुर जाएंगे।

चार चुनाव लगातार हारी
शुजालपुर में कांग्रेस आखिरी बार 1998 में जीती थी। यहां से कांग्रेस के टिकट पर मनोहर सिंह ने भाजपा के चंद्रप्रकाश पाटीदार को हराया था। इसके बाद यहां पर कांग्रेस नहीं जीती। यहां से 2003 में कांग्रेस के मनोहर सिंह ही चुनाव हारे। 2008 में यहां से कांग्रेस ने टिकट बदल कर महेंद्र जोशी को दिया। वे लगातार दो बार चुनाव हारे। 2018 में कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट दिया, लेकिन वे भी चुनाव नहीं जीत सके। अब कमलनाथ इस सीट पर जीत के लिए स्वयं रणनीति बना रहे हैं।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *