कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं स्पेशल टीमें, होगी संपत्ति कुर्क

इंदौर
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस बार मामला सीधे एक राजनीतिक प्रतिनिधि से जुड़ गया है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने ‘लव जिहाद’ के लिए आर्थिक सहायता (फंडिंग) की है। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे फरार घोषित कर दिया है। वहीं, उसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी जोन-3 के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अनवर कादरी की गिरफ्तारी पर इंदौर पुलिस ने 10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो इनाम की राशि और बढ़ाई जा सकती है।

कई गंभीर मामलों में पहले से है आरोपी

अनवर कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड भी बेहद चिंताजनक है। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें कई मामले सांप्रदायिक तनाव, भड़काऊ बयान, और मारपीट से जुड़े हैं। यह वही अनवर कादरी है जिसे पुलवामा हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में जेल भेजा गया था। उस वक्त भी कादरी की गिरफ्तारी ने शहर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बड़ी बहस छेड़ दी थी।

पुलिस कर रही सघन तलाश

पुलिस अब शहर के कई इलाकों में दबिश दे रही है और कादरी की संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है। डीसीपी जोन 3 के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। फिलहाल पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को अनवर कादरी के ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस पूरे मामले में कांग्रेसी पार्षद की भूमिका ने राजनीति को भी गरमा दिया है। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांगा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच जारी है, पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर हैं।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Anwar Qadri

Recent Posts

CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार सी.एम.पोर्टल हेल्प लाईन नम्बर 1076 में प्राप्त शिकायत…

3 minutes ago
CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक 396.5 मिमी औसत…

6 minutes ago
CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…

11 minutes ago
CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

दुर्ग । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ…

20 minutes ago
अमरकंटक में ‘अमृत हरित महा अभियान’ के तहत 3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण

अमरकंटक में ‘अमृत हरित महा अभियान’ के तहत 3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण

अमरकंटक में 'अमृत हरित महा अभियान' के तहत 3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण राज्य…

23 minutes ago
CG : 23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को रोजगार मेला का आयोजन …

CG : 23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को रोजगार मेला का आयोजन …

बेमेतरा । जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है,…

23 minutes ago