सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच खूनीसंघर्ष, एक छात्र ने दूसरे के चेहरे और गले पर मारा ब्लेड

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच खूनीसंघर्ष का मामला सामने आया है. 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार ब्लेड से गले और चेहरे पर हमला किया. हमले में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं हमला करने वाला छात्र वारदात को अंजाम देकर जंगल की ओर भाग गया. हैरानी की बात है कि स्कूल प्रबंधन घटना से अनजान रहा.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छुट्टी के दौरान बच्चे स्कूल से बाहर बांसबाड़ी नर्सरी में गए हुए थे. जहां पीड़ित छात्र भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था. इस बीच हमला करने वाला छात्र मौजूद था. इस दौरान दोनों छात्र में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, यह विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे पर ब्लेड से चेहरे और गले पर हमला कर दिया.

घटना के बाद अन्य छात्रों ने स्कूल में आकर शिक्षकों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद टीचर घायल छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी  मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई. फिलहाल घायल छात्र का इलाज अस्पताल में जारी है.

इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक सुशिल कुमार ने बताया कि खेल की छुट्टी में बच्चे स्कूल से बाहर बांसबाड़ी नर्सरी में गए हुए थे. जहां पीड़ित छात्र भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था. इस बीच हमला एक छात्र जो स्कूल नहीं आया था. वह भी अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था. दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई है.

Admin

Recent Posts

CG : अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार प्रहार, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

CG : अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार प्रहार, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं…

2 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए …

CG : CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए। X पोस्ट में उन्होंने…

3 minutes ago
CG : ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल…

CG : ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल…

बलरामपुर । जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कमलापुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर बड़ा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : खराब सड़कों से बारिश में लोगों को होगी परेशानी…

राजनांदगांव : खराब सड़कों से बारिश में लोगों को होगी परेशानी…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों की सड़कें उखड़ चुकी है। इन सड़कों की वजह…

29 minutes ago
राजनांदगांव : अनुपम नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही, लोग सहमे हुए हैं…

राजनांदगांव : अनुपम नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही, लोग सहमे हुए हैं…

राजनांदगांव | अनुपम नगर इलाके में लावारिश कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।…

35 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली क्षेत्र में पेयजल सप्लाई कमजोर हो गई…

राजनांदगांव : लखोली क्षेत्र में पेयजल सप्लाई कमजोर हो गई…

राजनांदगांव | लखोली क्षेत्र में पेयजल संकट फिर गहराने लगा है। यहां नलों से पानी…

44 minutes ago