CG : नहर में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

सूरजपुर।  जिले के विश्रामपुर से शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने बिहार गया एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। पटना जिले के रानी तालाब इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक विश्रामपुर के निवासी थे। घायलों में नंदन सिंह और उनकी बेटी शामिल हैं। जिनका इलाज अभी पटना एम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विश्रामपुर निवासी नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से बिहार के वैशाली नगर जा रहे थे। जहां वे परिवार के शादी के सालगिरह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सोन नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से विश्रामपुर में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव l यातायात पुलिस की टीम ने शहर के सर्विस रोड, बाजा क्षेत्र व अन्य…

8 minutes ago
राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव l पांच सालों के भीतर चारों जिलों में कुल 478 विद्युत हादसे हो चुके…

10 minutes ago
राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह…

13 minutes ago
ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

भोपाल  बुरहानपुर निवासी आदित्य हरिकृष्ण शर्मा के पास से 220 वर्ष पुरानी टीका मिली है।…

14 minutes ago
राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी जमा है। जलभराव वाले…

15 minutes ago
ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

रायपुर  देश और राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बीच श्राष्ट्रीय…

30 minutes ago