मनेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात, चैनपुर में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय

एमसीबी

मनेंद्रगढ़ अब स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय की  स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। चैनपुर में इस विद्यालय के लिए 11.8 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया है।

  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। उनके नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ को पहले ही मेडिकल कॉलेज जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिल चुकी है, और अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नई क्रांति की शुरुआत हो रही है।

   जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना से अब जिले के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही जिले में मिल सकेगी। उन्हें उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे अभिभावकों की चिंता भी कम होगी और विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव होगा।

   यह कदम मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले वर्षों में यहां की नई पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा।

Admin

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड युवाओं को देगा निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण…

CG : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड युवाओं को देगा निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण…

प्रत्येक जिले से 7 स्नातक युवाओं का होगा चयन, एक माह का प्रशिक्षण एवं IITTM…

5 minutes ago
CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

8 minutes ago
CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

तीन दिवसीय अभियान में 6647 आयुष्मान व 858 वय वंदन कार्ड बनाए गए सूरजपुर ।…

11 minutes ago
CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

13 minutes ago
CG : जिले में अब तक 331.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 331.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक 331.5 मिमी औसत…

20 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

जल संरक्षण पर दिया विशेष जोर बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)…

23 minutes ago