CG : 90 करोड़ जलकर जल्द वसूली जाएगी वेलकम डिस्टलरी से,

रायपुर। बिलासपुर के वेलकम डिस्टलरी के खिलाफ बिना अनुमति, और अनुबंध के भू-जल के दोहन का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वेलकम डिस्टलरी पर करीब 90 करोड़ की जलकर राशि बकाया है। यह राशि संस्थान द्वारा जमा नहीं किया गया है। वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य अटल श्रीवास्तव के सवाल के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री कश्यप ने बताया कि बिलासपुर जिले के छेरका बांधा स्थित वेलकम डिस्टलरी द्वारा जल संसाधन विभाग की बिना अनुमति, और अनुबंध के भू-जल का दोहन किया जा रहा है। संस्थान को केन्द्रीय भू-जल प्राधिकरण नई दिल्ली से भू-जल दोहन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र 5 जनवरी 2027 तक प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति, और अनुबंध के जल आहरण करने पर शासन द्वारा निर्धारित राशि का तीन गुना देयक, भुगतान के लिए विभाग द्वारा संस्थान को प्रतिमाह प्रेषित किया जाता है। जून 2025 तक वेलकम डिस्टलरी द्वारा जल संसाधन विभाग को जलकर की राशि 89 करोड़ 99 लाख 61 हजार 338 रूपए का भुगतान किया जाना है। यह राशि 1998 से आज तक शेष है। जल संसाधन मंत्री ने बताया संस्थान द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर वसूली के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। तहसीलदार रतनपुर द्वारा 20 जून को जलकर वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने लिखा गया है। जिसकी सूचना कलेक्टर, और अन्य विभाग के उच्च अधिकारी को दी गई है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

56 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

56 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago