ग्राम श्रीपुर में हैंडपंप मरम्मत और क्लोरीनेशन से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल

जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटी के ग्राम श्रीपुर में स्वच्छ पेयजल की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहां वर्षों से उपयोग में आ रहे हैंडपंप की मरम्मत की गई, साथ ही जल स्रोत की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए क्लोरीनेशन का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पिछले कुछ समय से हैंडपंप से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं सताने लगी थीं। विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंप की मरम्मत की और जल में क्लोरीन मिलाकर उसे कीटाणुरहित किया गया। इस कार्य के बाद ग्रामीणों को साफ, सुरक्षित और पीने योग्य पानी उपलब्ध होने लगा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग और उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय लोगों ने विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाएगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कार्य आगे भी समय-समय पर होते रहेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों को रोका जा सके।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

8 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

9 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

9 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

9 hours ago