बीजापुर। जिला बीजापुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चखियार एवं परियोजना अधिकारी कल्पना रथ द्वारा आज विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चार आंगनबाड़ी केंद्रों धनोरा स्कूलपारा, धनोरा कदमपारा, बोरजे स्कूलपारा तथा पापनपाल स्कूलपारा का दौरा किया। यह निरीक्षण कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, बच्चों को दी जा रही सेवाओं, पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और पंजी संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं पोषक माताओं से बातचीत की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने गर्भवती महिला मनीषा और माता सुशीला से मुलाकात कर उन्हें संतुलित आहार, प्रसव पूर्व जांच, स्वच्छता एवं बच्चों की प्रारंभिक देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। माताओं को नवजात शिशु और स्वयं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं नियमित जांच की महत्ता बताई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऐसे निरीक्षणों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…
डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…
मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…