CG : पालतू पशुओं को लावारिस हालत में छोड़ना अपराध, FIR दर्ज

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका तिराहा में एक व्यक्ति ने अपने पालतू पशुओं को लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दिया था. इससे यातायात जाम की स्थिति बन गई. मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी किशोर सिंह ने सरकंडा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.

15 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी कि मोपका में मनीष सिंह अपने 2 बैल और 6 गायों को बिना चारा-पानी और सुरक्षित स्थान के खुले में छोड़ दिया है. इससे न केवल पशुओं के जीवन पर संकट उत्पन्न हुआ, बल्कि आम राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहा. इस पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां करीब 20-25 पशु सड़क के बीच बैठे मिले, जिनमें 8 पशु मनीष सिंह के निकले. आरोपी की इस लापरवाही से सड़क पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी. शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 03, 11(1)(द्ब) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पालतू पशुओं को लावारिस रूप से छोड़ने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

37 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

42 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

47 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

47 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

52 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

1 hour ago