CG : वायरल बीमारी से 2 बच्चों की मौत, बस्तर अंचल में हड़कंप

जगदलपुर . बस्तर में मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. मलेरिया और डेंगू के बाद अब Japanese encephalitis (जेई) ने दस्तक दी है. जिले में अब तक जेई के 15 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी है. हालांकि विभाग का कहना है कि मृत्यु के कारणों के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन लक्षण जेई के ही नजर आए हैं. सभी प्रभावित बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है, और स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है.

विशेषज्ञ के मुताबिक जापानी इंसेफेलाइटिस एक वायरल बीमारी है, जो कुलैक्स मच्छरों के काटने से फैलती है. यह मच्छर ज्यादातर जंगल और खेती वाले क्षेत्रों में पाया जाता है. बस्तर संभाग और पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ वर्षों से जेई के मामले सामने आ रहे हैं. डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में जेई की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है. डॉ. साहू ने बचाव के लिए मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने, मच्छर भगाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करे और घर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखें, ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो कहा है

kgnews

Recent Posts

CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…

6 minutes ago
CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

15 minutes ago
सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क…

23 minutes ago
लोकभवन में लगा बाल रोग शिविर, राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

लोकभवन में लगा बाल रोग शिविर, राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

लोकभवन में बाल रोग शिविर आयोजित  राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया अवलोकन …

23 minutes ago
तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण मिनी…

23 minutes ago
रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई रोशनी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेले का आयोजन

रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई रोशनी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेले का आयोजन

रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई रोशनी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और…

34 minutes ago