राजनांदगांव , शहर की प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली शिक्षण संस्था, वाईडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव के बच्चें लोगों का शाला प्रांगण में शपत ग्रहण समारोह हमारे मुख्य अतिथि एमन कुमार साहू, थाना प्रभारी, बसंतपुर थाना राजनांदगांव के करकमलों से किया गया, जिसमे शाला के बच्चों को अपने अपने जिमेदारियों के साथ पदभार ग्रहण कराते हुए उनको शपत दिलाया गया, शाला की ओर से चिरंजीव देवांगन को शाला नायक एवं रेहमा वर्मा को शाला नायिका का पदभार सौपा गया
उसी प्रकार हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, सांस्कृतिक प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, विद्यालय सभा प्रमुख, खेल प्रमुख, विज्ञान प्रमुख और सभी कक्षाओं के कक्षा नायको को भी पदभार सौपा गया इन सभी बच्चों को हमारे मुख्य अतिथि, शाला के मैनेजर फॉदर जोसेफ राज, प्राचार्य फॉदर टी. अमलसीलन एवं शाला परिवार की ओर से बधाई दी गई। यह जानकारी शाला के प्राचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
