राजनांदगांव/खैरागढ़ | शिकायत के आधार पर खैरागढ़ बीईओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की जिसमें एबीईओ किशोरी लाल अमेला, प्राचार्य सतीश टांडेकर और संकुल शैक्षिक समन्वयक चंद्रशेखर गुनी को जिम्मेदारी दी गई। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर तत्काल स्थिति का अवलोकन किया और शिकायत सही पाई। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ के द्वारा की गई चिकित्सकीय जांच में भी यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित प्रधान पाठक ने शराब का सेवन किया था।
जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 18 जुलाई को आदेश जारी करते हुए रेशम लाल को निलंबित कर दिया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरी के प्रधान पाठक रेशम लाल बेरवंशी को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी अनुसार,15 जुलाई को ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि तेजराम वर्मा ने फोन पर सूचना दी थी कि स्कूल के प्रधान पाठक शराब पीकर विद्यालय पहुंचे हैं। आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और नियम का उल्लंघन है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…