राजनांदगांव | हरियाली बाहिनी अभियान के तहत  रोड किनारे करंज पौधे लगाकर गांव स्तर में आय का जरिया बनाने और हरियाली फैलाने की मुहिम में लोग जुड़ते नजर आ रहे है पिछला रविवार को खपरीखुर्द से सुकुलदैहान तक 1000 करंज पौधा लगाने की मुहिम की शुरुआत की गई जिसमें सरपंच सहित ग्रामवासी महिला समूह की अहम भूमिका रही आज ठेलकाडीह से सिरसाही तक 1000 करंज का पौधा लगाया गया जिसमें जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल की विशेष सहयोग से अभियान  को सफल बनाया गया इस अभियान में महिलाओं को प्रोत्साहित करने पद्मश्री फूलबासन यादव पहुंची श्रीमती यादव गांव गांव जाकर महिलाओं और जनप्रतिनिधि के साथ करंज पौधे लगाए गए|

हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन ने बताया की पौधे लगाने का प्रमुख उद्देश्य आय का जरिया बनाने के अलावा क्षेत्र में हरियाली लाना है पूर्व वर्षों से केशर आम से आमदनी के लिए कम दरों पर पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है इस वर्ष करंज पौधे को भी इस अभियान में शामिल किया गया है आम घर से लगे बाड़ी या सुरक्षित क्षेत्र में  लगाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के अलावा शुद्ध ऑक्सीजन मिले इस पर फोकस किया गया इस वर्ष रोड किनारे करंज पौधे लगाए गए है, करंज 7 वर्ष के बाद बीज से आय होगी, इसे कोई जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाता है इस अभियान के फायदे को जानकर गांव में उत्साह के साथ पौधा रोपण कर रहे है इस दौरान राजेश साहू, जानिया साहू, विनोद साहू,जनपद सदस्य मंजू,सरपंच पचपेड़ी शिशुपाल, सरपंच विचारपुर मंजू पटेल, सरपंच चारभाटा देवकी गंजीर, सरपंच गातापार अर्जुन सिंग, सरपंच सिरसाही प्रमिला गंधर्व, सरपंच ठेलकाडीह,पंचायत सचिव साधना चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला समूह, पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे |

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *