दुर्ग। भिलाई में एक एग्रीकल्चर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। कातुलबोर्ड के साईं नगर स्थित घर के कमरे में 23 जुलाई को इंद्रप्रीत सिंह सैनी (26 साल) का शव फंदे से लटकता मिला। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर का कोर्स कर रहा था। उनके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग में SDO हैं, मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर वह अकेला था। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इधर जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना मिली तो, पूरे परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और छोटा भाई तुरंत जगदलपुर से भिलाई रवाना हुए। शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाइयों में बड़ा था और वह शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह की पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…