बलरामपुर | जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता और मवेशी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाय के एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और फिर मांस का बंटवारा कर लिया था। मामले में प्राथमिक रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के पास से मवेशी के अवशेष भी जप्त किए हैं।
आपको बता दें कि, मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। जहां आरोपियों ने जंगल में मवेशी की हत्या किया था। प्रार्थी ने जब अपने मवेशी की खोजबीन की तो उसका कहीं भी पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने उसे बताया कि चार लोग उसके मवेशी को जंगल की ओर ले गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…