राजनांदगांव, खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो की मौत के पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद सभी को खैरागढ़ हॉस्पिटल पहुंचाए। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित किया। हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। ठेलकाडीह पुलिस ने बताया कि ग्राम जोगी दल्ली निवासी दुलेश यादव (26), जमुनालाल निर्मलकर (27) और तरुण वर्मा (27) तीनों एक ही बाइक से राजनांदगांव से अपने गांव जोगी दल्ली लौट रहे थे। बाइक तरुण वर्मा चला रहा था। तीनों अभी सिंगारपुर के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई, बाइक पहले पूरी रफ्तार के साथ सड़क किनारे लगे लोहे के क्रैश बैरियर से टकरा गई। इसके बाद तीनों सड़क पर बुरी तरह गिर गए। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर गिरने से दुलेश यादव और जमुनालाल निर्मलकर के सिर में गंभीर चोट आई और खून पूरी तरह सड़क पर फैल गया। वहीं तरुण वर्मा ने हेलमेट लगा रखा था।
हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने तीनों को खैरागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने दुलेश और जमुनालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं तरुण को आई मामूली चोट का इलाज किया गया। इधर सोमवार सुबह दोनों के शव का पीएम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…
भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…