राजनांदगांव | हल्दी से अर्जुंदा पहुंच मार्ग में भोथीपार व मलपुरी के समीप संचालित ढाबा में शराब परोसे जाने की शिकायत सामने आई है। क्षेत्र के ग्रामीण मामले की शिकायत सुरगी पुलिस चौकी में करते थक चुके हैं। ऐसे में अब वे जिला प्रशासन व एसपी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में हैं।

क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में नशाखोरी और शराबबंदी को लेकर पंचायत स्तर पर कड़े फैसले लिए गए हैं। इस संबंध में भी जिला व पुलिस प्रशासन को जानकारी दी जएगी। धामनसरा, मजपुरी, मुड़पार, उसरीबोड़, ढोड़िया, भोड़िया गांव के प्रमुखों ने बताया कि मार्ग में ढाबा की आड़ में शराब परोसने की वजह से लगातार माहौल खराब हो रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *