बिलासपुर में ग्रामीणों ने डीएसपी मेखलेंद्र के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया. दूसरे समाज की युवती से शादी करने पर ग्रामीणों ने यह फैसला लिया. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सरगुजा संभाग में डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह पोस्टेड है. कुछ समय पहले उन्होंने दूसरे समाज की युवती के साथ शादी की. इस फैसले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी. अब उन्होंने डीएसपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया. गांव में परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप है.
सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगाई. मामले में कोटा थाना में शिकायत की गई, जिसके बाद वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलाहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रायपुर जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…
ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी) क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…
भोपाल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…