CG : जिला कृषि स्थायी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

विभिन्न विभागीय योजनाओं की गई समीक्षा

महासमुंद, जिला कृषि स्थायी समिति महासमुंद की प्रथम सोमवार को उप संचालक कृषि कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृषि स्थायी समिति की सभापति देवकी दीवान ने की। बैठक में समिति के सदस्यगण कुमारी भास्कर, रामदुलारी सिन्हा एवं रवि कुमार साहू फरोदिया सहित उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन, बीज प्रक्रिया प्रभारी, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा कृषि यंत्री महासमुंद उपस्थित रहे।


बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं प्रगति का प्रस्तुतीकरण समिति के समक्ष किया गया। बीज एवं उर्वरक वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने सुझाव दिया कि डी.ए.पी. के स्थान पर एन.पी.के. व एस.एस.पी. जैसे वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाने हेतु किसानों को प्रेरित किया जाए।


सदस्यों ने निर्देशित किया कि जहां भी प्रशिक्षण, प्रदर्शन या अन्य कृषि संबंधी कार्यक्रम आयोजित हों, उसकी जानकारी समिति के सदस्यों को पूर्व में अनिवार्य रूप से दी जाए। उद्यानिकी विभाग को कृषकों के लिए नर्सरी भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने और किसानों को धान के विकल्प के रूप में दलहन, तिलहन, मक्का एवं रागी की खेती के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान योजनाओं को गति देने, वहीं कृषि यंत्री महासमुंद को कृषि यंत्र सेवा केंद्र की स्थापना एवं इससे जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में बीज प्रक्रिया केंद्र में संचालित ग्रेडिंग मशीन की भी जानकारी समिति को प्रदान की गई।

बैठक में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए सुझावों को गंभीरता से क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

kgnews

Recent Posts

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

6 minutes ago
CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के…

10 minutes ago
CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में…

15 minutes ago
₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष 2020 में आए 165 करोड़…

31 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…

33 minutes ago
CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…

37 minutes ago