CG : एव्हीएफओ पद पर भर्ती हेतु 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के रिक्त 15 पदों पर एकमुश्त मासिक मानदेय पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र मूल प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति सहित पंजीकृत डाक के माध्यम से आगामी 11 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पद हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्था से बायोलॉजी विषय में 12 वीं उत्तीर्ण एवं वेटनरी पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी होना चाहिए। इन पदों पर एक वर्ष की अवधि के लिए मासिक मानदेय पर भर्ती किया जाएगा।

कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता रखने वाले एवं बस्तर जिले के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक एवं अनुभव के आधार पर कुल अंक 100 होंगे, अधिकतम 10 अंक अनुभव पर 90 अंकों की गणना निर्धारित शैक्षणिक अर्हता के प्राप्तांक के आधार पर की जाएगी।

अनुभव की गणना प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 2 अंक होंगे, जो अधिकतम 10 अंकों तक देय होगा। अनुभव का लाभ शासकीय कार्य में नियुक्ति आदेश में लागू होगा। अभ्यर्थियों की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। वर्गवार रिक्त पदों के अंतर्गत अनारक्षित वर्ग में 03 पद मुक्त एवं एक पद महिला के लिए, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 07 पद मुक्त एवं 02 पद महिला हेतु तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में 02 पद मुक्त के लिए निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थी आवेदन सम्बन्धी पत्राचार कार्यालय सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चांदनी चैक, जगदलपुर जिला- बस्तर ( छत्तीसगढ़ ) पिन 494001 के पते पर कर सकते हैं। भर्ती सम्बन्धी विस्तृत जानकारी बस्तर जिले की अधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in पर देखी जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

34 minutes ago
इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

भिंड  मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…

59 minutes ago
MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

भोपाल  विधानसभा के मानसून सत्र में नगरीय विकास विभाग ने अग्निशमन और कॉलोनी विधेयक पेश…

60 minutes ago
MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

इंदौर   मध्य प्रदेश पुलिस अब अपराधियों पर सिर्फ जमीन से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी…

60 minutes ago
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

11 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

11 hours ago