CG: गांव-गांव लगाए जा रहे आयुर्वेद शिविर 327 मरीजों को मिला अब तक निःशुल्क उपचार

रायपुर, आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा रहा है और जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार कर आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जा रही हैं। रोगियों को उचित परामर्श और परहेज संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अजय नायक ने बताया कि शिविरों में मौसम के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या, योगासन एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग प्राकृतिक और स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। 

जुलाई माह में आयोजित शिविरों में कुल 327 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया, जिसमें रनभाटा से 41, जिलाडी से 34, बारडोली से 94, बोदा से 61 तथा चनघोरी से 97 रोगी शामिल हैं। 

इन शिविरों में  मरीजों को आयुर्वेदिक दवाई, शास्त्रोक एवं अन्य पेटेंट औषधियां वितरित किया गया। बुनगा केंद्र में प्रत्येक माह जीवनशैली में बदलाव हेतु सत्र, औषधीय पौधों की जानकारी, मितानिन प्रशिक्षण, नियमित योगाभ्यास, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

2 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago