CG : मिला पक्के छत का सुकून

प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेशी पैकरा के जीवन में आया बदलाव

रायपुर, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केराबहार निवासी गणेशी पैकरा का परिवार वर्षों से एक कच्चे और जर्जर मकान में निवासरत था। हर बरसात उनके लिए एक नई चुनौती लेकर आती थी। टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण हर मौसम में भय और असुरक्षा उनके जीवन का हिस्सा बन चुका था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिले पक्के घर ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

गणेशी पैकरा को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण हेतु 1.20 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई। साथ ही, मनरेगा के अंतर्गत उन्हें 90 दिनों की मजदूरी स्वरूप 21,690 रूपए की अतिरिक्त मजदूरी भी प्राप्त हुई। उन्होंने सोच-समझकर संसाधनों का सदुपयोग किया और एक मजबूत, सुरक्षित तथा सुसज्जित पक्का मकान तैयार किया।

पैकरा कहती हैं कि आज हमारे पास अपना पक्का घर है, जिसमें बारिश, धूप और सर्दी से कोई डर नहीं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जो चिंता हर पल सताती थी, वह अब खत्म हो चुकी है। अब हम चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया, जिन्होंने उनके जीवन को गरिमामय और सुरक्षित बनाया है। 

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन एक अनुकरणीय मिसाल बन चुका है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले ने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में से सर्वप्रथम 25,000 मकानों का निर्माण पूर्ण कर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल आवासहीन परिवारों को छत देने का कार्य कर रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही है।

स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भी इस योजना से सशक्त हो रही हैं। कई गांवों में सेटरिंग प्लेट निर्माण जैसे कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और “लखपति दीदी” बनने की दिशा में सफलतापूर्वक कदम बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अब सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मबल की प्रतीक बन चुकी है। गणेशी पैकरा की कहानी हजारों अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह बताती है कि जब योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुँचता है, तो उनके जीवन में वास्तविक बदलाव संभव होता है।

kgnews

Recent Posts

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

33 minutes ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

43 minutes ago
CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

49 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

54 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

1 hour ago