कोरबा । जिले के कूदमुरा क्षेत्र के बैगामार जंगल में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना स्थल से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में हाथी आ गया।
वन विभाग को जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।
शिकारियों पर वन विभाग की ढिलाई?
इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों और जंगलों में इस तरह बिजली के तार बिछाकर जंगली जानवरों को शिकार बनाना आम बात होती जा रही है। लेकिन शिकारियों पर लगाम कसने में वन विभाग की नाकामी उजागर हो रही है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और आगे ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…