CG : मंत्री नेताम ने किया मक्का प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण…

कोंडागांव । आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोंडागांव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नारायणपुर, कोंडागांव एवं बस्तर जिलों के आदिवासी विकास, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन, लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए मंत्री नेताम ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाएं जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाएं, यह शासन की प्राथमिकता है।

बैठक उपरांत मंत्री नेताम ने ग्राम कोकड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मक्का से इथेनॉल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि यह इथेनॉल प्लांट फिलहाल ट्रायल चरण में है। मंत्री नेताम ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को मक्का का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री नेताम ने इस दौरान स्थानीय अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से चर्चा कर उत्पादन, संग्रहण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास खन्ना, महाप्रबंधक सत्यनारायण शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

4 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

4 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

4 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

5 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

5 hours ago