CG : जबलपुर ट्रेन का हुआ शुभारंभ…

रायपुर । पीएम मोदी ने रायपुर-जबलपुर ट्रेन का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विस अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।इनमें से पांच स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है। राज्य में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शानदार मिसाल हैं।

नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यातायात को सहज बनाएगी। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नया बल देगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे आम जनता को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवाएं मिल रही हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

24 minutes ago
CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

32 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

45 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

49 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

51 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

54 minutes ago