CG : बी.एस.पी ने जमा नहीं किया 228 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स, निगम ने भेजा नोटिस…

भिलाई । भिलाई नगर निगम ने भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी को एक साल का 228 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है। साथ ही टैक्स जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम भिलाई की ओर से 27 अप्रैल 2019 को भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी को कुर्की का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस में भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी को संपत्ति कर की सही जानकारी देने के साथ ही शिक्षा उपकर की राशि भी कम देने के हवाले से दिया गया था। बताया जा तभी से यह मामला कोर्ट में है।

प्रॉपर्टी का होगा सर्वे
इस मामले में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे का कहना है कि नगर निगम भिलाई ने भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी को एक साल का 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी की प्रॉपर्टी का आई.आई.टी. भिलाई के ड्रोन से सर्वे भी कराया जाएगा, जिसके लिए आई.आई.टी. भिलाई से संपर्क किया जा रहा है।

सार्वजनिक प्रॉपर्टी मानकर दिया किराए और लीज पर
नगर निगम के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी की ओर से सार्वजनिक प्रॉपर्टी मानकर स्कूल, अस्पताल, धार्मिक और सामीजिक भवन को किराए और लीज पर दिया गया है। जिनकी ओर से उन्हें अच्छी खासी रकम भी मिल रही है। इसी प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी के बीच खींचतान जारी है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर नगर निगम भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट बी.एस.पी के बीच कई बैठके भी हो चुकी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी समाधान नहीं हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

3 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

5 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले…

9 minutes ago
मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

11 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

11 hours ago