राजनांदगांव | कोतवाली पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी पुखराज सिंह चंदेल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीदी-बिक्त्रस्ी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पुखराज चंदेल की पारिवारिक पृष्ठभूमि व बैंक खातों का डिटेल, चल-अचल संपत्ति की जानकारी, आरटीआई फाइल करने संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
गांजा तस्करी व बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते सफेमा कोर्ट मुबंई ने शहर के गांजा तस्कर की जमीन, मकान, वाहन, बैंक खाता में जमा राशि व नकदी रकम व जेवर सहित करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्ती व फ्रीज करने की कार्रवाई की है।
जांच में पुखराज एवं उनके परिवार की संपत्ति आरटीआई फाइल करने से तुलनात्मक दृष्टिकोण से अध्ययन किया। संपत्ति पुखराज व उनके परिवार की निकाली। वह तुलनात्मक रूप से कई गुना अधिक पाई गई है। जांच में पता चला कि आरोपी पुखराज ने गांजा बिक्त्रस्ी की रकम से अपने व परिवार के नाम पर ग्राम बहेराभाठा, जुरलाखुर्द, सुकुलदैहान में जमीन की खरीदी की गई है। इसके अलावा गांजा की अवैध कमाई से जमीन के अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहन, जेवरात व विभिन्न बैंकों में बड़ी राशि जमा करने का खुलासा हुआ। पुलिस गांजा बिक्त्रस्ी से अवैध कमाई किए आरोपी पुखराज चंदेल के 4 करोड़ की संपत्ति जब्त कर फ्रीज करने की कार्रवाई की है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…