खैरागढ़, जिले के ग्राम खपरी दरबार में ग्रामीणों ने एक साहसिक और अनुकरणीय कदम उठाते हुए पूर्ण शराबबंदी का ऐलान किया है। लगातार दो दिनों तक चली तीन बैठकों के बाद यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।यह कदम गांव में बढ़ते अवैध शराब कारोबार और पुलिस संरक्षण की आशंका के विरोध में उठाया गया है।CG : गांव की बैठ में शराब बिक्री और शराब पीने में किया प्रतिबंध करने का निर्णय
अब गांव में महुआ से बनी कच्ची शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित की गई है, इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित की गई है जिसमें लक्ष्मण निषाद, दीनदयाल जंघेल, पन्नालाल साहू, नेहरू साहू, कामता बघेल, लक्की नेताम, तोरण साहू (सरपंच), वीरेंद्र साहू (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), राजेश निषाद, राहुल साहू, पन्नू यादव, ध्रुव जंघेल, यादव राम जंघेल और अमीर जंघेल शामिल हैं।
