राजनांदगांव : शासकीय मुद्रणालय के वरिष्ठ कर्मचारी जयशंकर श्रीवास्तव सेवानिवृत्त, साथियों ने दी स्नेहिल विदाई

राजनांदगांव। स्थानीय शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय में वरिष्ठ कर्मचारी जयशंकर श्रीवास्तव की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति पर स्नेहिल विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुद्रणालय के सभी कर्मचारियों ने पारंपरिक रूप से उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग संभाग के अध्यक्ष एवं जिला राजनांदगांव शाखा के सचिव तथा मुद्रणालय के जिला संयोजक आनंदकुमार श्रीवास्तव ने जयशंकर श्रीवास्तव के सेवाकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोगपूर्ण व्यवहार और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य लिपिक श्रीमती अनिता राऊत ने सेवानिवृत्त श्रीवास्तव को गुलाल से तिलक कर शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही, कर्मचारियों की ओर से उन्हें यात्री बैग, स्टील की पानी टंकी, दीवार घड़ी, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र सहित उपहार भेंट किए गए। मुद्रणालय के सहायक संचालक नकुल धु्रव ने भी व्यक्तिगत रूप से उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्रीवास्तव के समर्पित सेवा भाव, सौम्य स्वभाव और सहयोगी प्रवृत्ति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम का संचालन आनंदकुमार श्रीवास्तव ने किया और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
समारोह का वातावरण भावुक और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा, जहां सहकर्मियों ने जयशंकर श्रीवास्तव को उनकी स्मृतियों के साथ स्नेहिल विदाई दी।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

10 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

14 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

17 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

27 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए…

40 minutes ago
CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

42 minutes ago