राजनांदगांव : कई वर्षों बाद खुले मोहारा एनीकट के सभी 35 गेटराजनांदगांव : कई वर्षों बाद खुले मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट

राजनांदगांव | कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार इस वर्ष मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट खोले गए। जिससे आंशिक रूप से नदी में जमे गाद (सिल्ट) निकलना एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से राहत मिलेगी। जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता श्री नीलेश रामटेके ने बताया कि राजनांदगांव शहर के पेयजल की समस्या को देखते हुए गेट बंद किया गया था। पेयजल की समस्या को देखते हुए वर्षा ऋतु में भी कुछ गेटों को बंद रखना आवश्यक है, जिससे राजनांदगांव शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। आवश्यकतानुसार नगरीय क्षेत्र के लिए मोहारा एनीकट के गेट खोले एवं बंद किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन से किया रवाना

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *