राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई लालबाग थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में की गई, जहां असामाजिक गतिविधियों और अराजकता फैलाने की सूचना के बाद सक्रियता दिखाई गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

  1. संजय टाण्डेकर, पिता स्व. नंदकिशोर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. नोमेन्द्र साहू, पिता बिसालिक राम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम घोरदा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक ए.पी. शीला, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव एवं आरक्षक बर्मा प्रसाद घृतलहरे की भूमिका सराहनीय रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *