सारंगढ़ बिलाईगढ़ । खाद्य सुरक्षा विभाग की रायगढ़ टीम द्वारा सारंगढ़ के मनोज किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। टीम ने मनोज किराना स्टोर्स के द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित खाद्यान्न गोदाम पर कार्रवाई करते हुए वहां विक्रय करने के उद्देश्य से संग्रहित करके रखे हुए फर्म जय लहरी ट्रेडर्स गोंदवारा रायपुर द्वारा विनिर्मितए अपूर्ण व त्रुटियुक्त लेवल डिस्प्ले ;मिथ्या छापद्ध खाद्य पदार्थ ष्सूरजमुखी फ़रसान फ्लोर ;आटाद्धष् लगभग 450 किलोग्राम मात्रा ;15 बोराद्ध को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत अधिग्रहण ;जब्तीद्ध कर संबंधित खाद्य कारोबारी की ही अभिरक्षा में रुपए 27000 के प्रतिभू.बंध का निष्पादित करते हुए रखा गया है।
इसके अलावा विक्रय करने हेतु संग्रहित ष्सूरजमुखी फ़रसान फ्लोर ;आटाद्धष् गुणवत्ता एवं मिलावट होने की शंका पर जप्त किए गए खाद्य पदार्थ का नमूना संकलन कर जांच एवं विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ष्सूरजमुखी फ़रसान फ्लोर ;आटाद्धष् विनिर्माता और स्थानीय विक्रेता दोनों से ही इस संबंध में नोटिस देकर विवेचना शुरू कर दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद विधि अनुसार कार्रवाई किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में लोक स्वास्थ्य के लिए गुणवत्तापूर्ण मानक व स्वच्छता से विनिर्मित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए प्रतिबद्ध है एवं इस प्रकार की कार्रवाई एवं अभियान जिले में सतत जारी रहेगा।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…