धार
आज हम सब भारतमाता के लिए काम करने वाले लोग हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी 2015 में ही कह दिया था की अब  मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर लड़ा जाएगा आज सब से घातक हथियार  सोशल मीडिया है। यह बात महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट सांस्कृतिक  और वन मंत्री  सुधीर मुनगंटीवार ने सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सम्मेलन में कही।  सोशल मीडिया सम्मेलन को उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने संबोधित किया।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की कांग्रेस ने पेशेवर लोगो की टीम सोशल मीडिया पर काम करने के लिए लगाई है कांग्रेस के लिए राजनीति प्रोफेशनल हे और हमारे लिए देश सेवा है। हमारी सरकार देश से लेकर प्रदेश तक काम कर रही है। आज कांग्रेस जो नफरत का जहर फैला रही हे उसे हमे सोशल मीडिया के माध्यम से रोकना है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सम्मेलन में भाजपा जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल,सांसद छतर सिंह दरबार, अभियान लोकसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया ,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विक्की मित्तल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,भाजपा नेता प्रभु राठौर ,विश्वास पांडे ,नीलेश भारती,वेलसिंह भूरिया ,संजय बघेल ,मुकामसिंह , विधानसभा संयोजक राजेंद्र गर्ग ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,दीपक सिंह रघुवंशी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या ,सहित क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष मंचासीन थे।

सम्मलेन में जिले भर से आए सोशल मीडिया प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मलेन का संचालन जिला सह संयोजक निशीथ पंडित व आभार सोशल मीडिया जिला संयोजक राधवेंद्र सोनु रघुवंशी ने माना।  उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *