CM शिवराज बोले – MP में अनिवार्य होगी योग शिक्षा

भोपाल/जबलपुर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि योग स्वस्थ्य जीवन की पूंजी है और स्वास्थ्य हमारी पंूजी है। योग जीरो प्रीमियम पर फुल हेल्थ इंश्योरेंस है। हमें अपनी क्षमता को मानवता की सेवा के लिए पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है और स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। नवेंं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग किसी एक जाति के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है। आज सारी दुनिया को अच्छे योग प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मां नर्मदा और रानी दुर्गावती की भूमि पर आकर और यहां योग कर में अभिभूत हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि हमें केवल योग दिवस पर योग नहीं करना है, बल्कि इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना है। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सभी विद्यालयों में योग की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है।

चुनौतियों से निपटने में योग सशक्त माध्यम: राज्यपाल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य मिलता है। युवाओं को उनके कैरियर और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए योग सशक्त माध्यम साबित होगा।  वहीं केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि  वर्ष 2014 से प्रारंभ हुई यह योग यात्रा आज भी जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

48 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

56 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

57 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

2 hours ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

2 hours ago