वी क्लब मनेन्द्रगढ़ ‘समर्पण’ द्वारा सुरभि पार्क में सावन उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

एमसीबी/मनेंद्रगढ़

वी क्लब ऑफ इंडिया, वी क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण द्वारा सुरभि पार्क में सावन उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
क्लब अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक मनोरंजन गेम, झूला, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता सहित कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में अर्चना गोयल  विजेता बनीं, जिन्हें ताज पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

कुर्सी दौड़ में प्रथम पुरस्कार अर्चना अग्रवाल  और द्वितीय पुरस्कार मीरा गुप्ता  ने प्राप्त किया। कृष्ण लीला के विशेष कार्यक्रम में कृष्ण जी की भूमिका मंजू गोयल जी ने निभाई, जिसे सभी ने खूब सराहा।

पम्मी अरोड़ा  ने कहा, "हम हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और आगे भी इसी तरह मनाते रहेंगे।"
कार्यक्रम में फ्रेंडशिप डे भी मनाया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर गले मिले और अंताक्षरी प्रतियोगिता का आनंद लिया। बेबी मखीजा  ने अपनी मधुर आवाज़ से सुंदर गीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्य—पम्मी अरोड़ा, बेबी मखीजा, मधु जैन, रश्मि जायसवाल, प्रीति जायसवाल, मंजू गोयल, मीनू अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, नीलम कलरा, पूनम शाह, अर्चना अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब हर त्योहार को उत्साह और एकता के साथ मनाकर नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

Admin

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

4 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

4 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

4 hours ago