CG : फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को मिली 11 करोड़ 97 लाख की स्वीकृति…

885 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी खरीफ और रबी की सिंचाई

रायपुर, राज्य शासन ने बस्तर जिले के विकासखण्ड-बस्तर अंतर्गत कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के मुख्य नहर में फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के लिए 11 करोड़ 97 लाख 60 हजार  रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

परियोजना की क्षमता और लाभ

योजना पूर्ण होने पर उद्वहन सिंचाई के माध्यम से 530 हेक्टेयर खरीफ और 355 हेक्टेयर रबी सहित  कुल 885 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को सालभर फसलों के लिए पर्याप्त जल मिलेगा और क्षेत्र की कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।

यह योजना अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत बजट शीर्ष माँग संख्या-41 से वित्तपोषित होगी। वित्त विभाग ने 04 अगस्त 2025 को परियोजना को स्वीकृति दी है। कार्य की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही, निविदा आमंत्रित करने से पहले कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

निर्माण कार्य स्वीकृत राशि एवं समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना अनिवार्य होगा। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामग्री और निर्माण की नियमित जांच होगी और किसी भी कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी होगी। दर या मात्रा में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की स्थिति में पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति आवश्यक होगी।

फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना बस्तर जिले के किसानों को खरीफ और रबी दोनों मौसम में सिंचाई का भरोसेमंद स्रोत प्रदान करेगी। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आमदनी में सुधार होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago