नई सेंट्रल जेल भोपाल में किया सामूहिक योग

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में  सम्पूर्ण विश्व खड़ा है। उन्हीं की बदौलत योग को सम्पूर्ण विश्व में स्वीकार और अंगीकार किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई सेंट्रल जेल भोपाल में सामूहिक योग के बाद कही। जेल महानिदेशक अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी, डीआईजी जेल संजय पांडे और एम.आर. पटेल, एएसपी अरविंद कुमार दुबे, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने भी योग किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल के ऑडिटोरियम हॉल में लगभग 100 से अधिक बंदियों के साथ योग किया। जेल में लगभग 3 हजार बंदियों ने एक साथ योग किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 180 देश एक साथ योग कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें हमारे देश के पुन: विश्व गुरू होने जैसा आभास दिला रहा है। योग से शरीर‍नीरोगी होता है, स्वस्थ तन में मन और मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं। इससे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध देश का निर्माण होता है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *