लाड़ली बहना अमृत सरोवर का नामकरण
विदिशा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणजनों के द्वारा योग कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई गई हैं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण कराए गए 89 अमृत सरोवरो के तटो पर भी प्रातः सात बजे से योग का आयोजन किया गया था जिसमें सभी जनसमुदाय, प्रतिनिधियों, यूजर ग्रुप सहित अन्य के द्वारा योग अभ्यासो में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है।

जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट ने बताया कि नटेरन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ऐंचदा मंें निर्विरोध निर्वाचित महिला सरपंच एवं पंच के द्वारा अमृत सरोवर के छरछरा, बेस्ट वेयर पर योग कर नई विधा की शुरूआत की है। यहां सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस अमृत सरोवर का नाम लाड़ली बहना अमृत सरोवर रखा जाएगा। साथ ही महिला सरपंच व पंच द्वारा अमृत सरोवर में योगा करकेे जल संरक्षण व पौधरोपण का संदेश दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *