एक सरोवर, एक संकल्प– जल संरक्षण थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व

एक सरोवर, एक संकल्प– जल संरक्षण थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश, जल संरक्षण थीम पर आजादी का पर्व

जल संरक्षण पर आधारित ‘एक सरोवर, एक संकल्प’ के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह

अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ होगा विशेष आयोजन

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल 

15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार "एक सरोवर, एक संकल्प-जल संरक्षण" की थीम पर आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी होगा। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद् ने प्रदेश के समस्त जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया जाएगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्य अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सबसे वरिष्ठ नागरिक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूह, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से ध्वजारोहण किया जाएगा।

विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, हैरिटेज वॉक, सेल्फी प्वाइंट, ड्रोन/लाइट-साउंड शो, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर निबंध-लेखन एवं कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, चित्रकला और कहानी कार्यक्रम शामिल हैं। हैरिटेज वॉक में अमृत सरोवरों के ऐतिहासिक महत्व को बताया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago