हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान में हो रहे हैं कार्यक्रम

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान में हो रहे हैं कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर उत्साहपूर्वक हो रही नागरिकों की भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में हो रहे हैं शामिल

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सभी वर्गों के नागरिक उत्साहपूर्वक तिरंगा अभियान में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न स्थानों में भाग ले रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत प्रदेश में बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी हो रही है। स्थानीय निकायों, स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में भी इस अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

बुधनी में निकाली मोटर साइकिल रैली

सीहोर जिले के बुधनी में नगर परिषद ने हर घर तिरंगा-हर घर स्‍वच्छता अभियान के अंतर्गत मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के नारों से शहर गूंज उठा। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने मानव श्रृंखला बनाई और हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली और मानव श्रृंखला में नागरिकों के साथ शासकीय अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों की भागीदारी प्रमुख रही। नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अर्जुन मालवीय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ।

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर

अनूपपुर जिले में 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता पर केन्द्रित कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में स्कूलों में चित्रकला, निबंध, रैली और रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एकता का मजबूत करने के लिये आयोजित की जा रही हैं। जिले के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से तिरंगा की आकृति बनाई गई। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जैतहरी में मानव श्रृंखला, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली एवं जनजागरूकता रैली, शासकीय हाईस्कूल कोतमा के विद्यार्थियों द्वारा चित्र बनाकर, पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खाटी के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश दिया। जिले के नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को और ऊंचाइयां प्रदान करने की अपील की।

ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकली तिरंगा यात्रा, मुलताई में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

देशभक्ति, उत्साह और उमंग की त्रिवेणी बना बैतूल जिले का मुलताई नगर। यहां हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ताप्ती नगरी मुलताई में शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधि और नगरवासी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे, जहां देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों ने माहौल को देश प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर, उपेंद्र पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि उपज मंडी परिसर में पौधरोपण से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आगे बढ़ी। फव्वारा चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों में जोश और उत्साह भर दिया। जयस्तंभ चौक पर विधायक खंडेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि ट्रैक्टर से उतरकर पैदल यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर नाव यात्रा के दौरान तिरंगा लहराकर देशभक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया गया। यात्रा ने शहीद स्तंभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद बस स्टैंड, कामधेनु चौक और मेघनाथ मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई।

बुरहानपुर में दिखा देशभक्ति का रंग

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ अभियान के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा बुरहानपुर शहर से करीबन 20 किलोमीटर दूर सतपुड़ा की पर्वतमाला में स्थित असीरगढ़ किले पर निकाली गयी। यह यात्रा असीरगढ़ पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर असीरगढ़ किले पर पहुंची। अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए एकता, देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

6 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

6 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

6 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

6 hours ago