मुख्यमंत्री साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. जूदेव जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और  सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त रक्षक थे। उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए सतत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हुआ तथा जनजातीय समाज अपनी जड़ों से और अधिक मजबूती से जुड़ सका।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि स्व. दिलीप सिंह जूदेव की राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति निष्ठा, उनका अडिग संकल्प, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव l यातायात पुलिस की टीम ने शहर के सर्विस रोड, बाजा क्षेत्र व अन्य…

8 minutes ago
राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव l पांच सालों के भीतर चारों जिलों में कुल 478 विद्युत हादसे हो चुके…

11 minutes ago
राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह…

13 minutes ago
ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

भोपाल  बुरहानपुर निवासी आदित्य हरिकृष्ण शर्मा के पास से 220 वर्ष पुरानी टीका मिली है।…

14 minutes ago
राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी जमा है। जलभराव वाले…

16 minutes ago
ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

रायपुर  देश और राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बीच श्राष्ट्रीय…

30 minutes ago