– भारत माता की जय उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली का निकला कारवां

राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर तिरंगा रैली का आयोजन भी  किया गया। भारत माता की जय उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली का कारवां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव से प्रारंभ होकर वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक, दिग्विजय स्टेडियम के सामने से वापस वीआईपी रोड होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में समाप्त हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is 68-6-1024x682.jpeg

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर हमें अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संजोए रखने की याद दिलाता है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने त्याग एवं बलिदान दिया है। आजादी के उत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा के साथ हम स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हो रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 68-8-1024x683.jpeg

स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए भी यह संदेश है। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, उप संचालक कृषि टीकम ठाकुर, जिला खेल अधिकारी ए एक्का, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, जिला समन्वयक यूनिसेफ विनोद कुमार टेम्बुकर एवं युवोदय के स्वयंसेवी उत्साह के साथ शामिल हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *