CG : स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली…

उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक 21 अगस्त को कृषि विश्वविद्यालय आएंगेः डॉ. चंदेल

रायपुर,

उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक 21 अगस्त को कृषि विश्वविद्यालय आएंगेः डॉ. चंदेल

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया है।

इस कड़ी में विदेशी संस्थानो के साथ सर्व प्रथम उज्बेकिस्तान के डेनो इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड पैडायोगी के साथ एम ओ यू किया गया एवं उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त को हमारे विश्व विद्यालय में उपस्थित होगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं शोधार्थी छात्र एवं छात्रओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठीयों में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट प्रेजेंटेशन आदि अवार्ड प्राप्त किये। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सांइटिस्ट, बेस्ट एग्रीकल्चर इंजिनियर आदि अवार्ड प्राप्त किया। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके निश्चित रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स, Best AICRP Awarded  सम्मान प्रमाण पत्र का ग्रुप लिडर को वितरण, एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडेट्स द्वारा देश भक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण दिया गया।

क्लस्टर क्लास रूम के समीप माननीय कुलपति महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियां द्वारा वृक्षारोपण किया गया। समारोह में कुलसचिव डॉ. सी.पी. खरे, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. ए.के. दवे निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. सेंगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

भिंड  मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…

35 minutes ago
MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

भोपाल  विधानसभा के मानसून सत्र में नगरीय विकास विभाग ने अग्निशमन और कॉलोनी विधेयक पेश…

36 minutes ago
MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

इंदौर   मध्य प्रदेश पुलिस अब अपराधियों पर सिर्फ जमीन से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी…

36 minutes ago
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

11 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

11 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

11 hours ago