उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विजय शर्मा एवं सांसद संतोष पाण्डे की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष के हाथो होगा प्रवेश द्वार का भूमिपूजन
महापौर ने वर्धमान नगर जीई रोड में आयोजित कार्यक्रम में नागरिको से उपस्थित होने की अपील
राजनांदगांव । पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में शासन निर्देश के अनुक्रम में जीई रोड वर्धमान नगर में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। जिसका नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 16 अगस्त दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के यशस्वी विधायक डॉ. रमन सिंह लोकार्पण करेंगें। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव व विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डे सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्व. लीलाराम भोजवानी की स्मृति में चौखड़िया पारा गौरवपथ के पास स्वागत द्वार निर्माण करने भूमिपूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि शासन द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत राशि 50.00 लाख रूपये से वर्धमान नगर जीई रोड में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। अटल परिसर में आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ पेडेस्टल, भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। जहॉ फ्लोर एवं वॉल में आकर्षक ग्रेनाईट पत्थर लगाकर विद्युत से सुसज्जित किया गया है। जिसका 16 अगस्त को स्व. बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दोनो उपमुख्यमंत्री तथा सांसद की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के पश्चात् पूर्व मंत्री स्व. श्री भोजवानी जी की स्मृति में चौखड़िया पारा गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण के लिए भूमि पूजन भी करेगें। उन्होने वर्धमान नगर जीई रोड में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों, जनप्रतिनिधियो, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओ से उपस्थिति की अपील की है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…